




बयूरो: जालंधर में कल शाम चली तेज हवाओं दौरान नगर निगम के बाहर लगे तिरंग का पोल गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसको इलाज के लिए नजदीक सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। यहां पर इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के रहने वाले 18 साल के रमेश के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि वह पेंटर का काम करता था। शनिवार शाम को अपने दोस्त के साथ कम से लौट रहा था तो वहां पर उसका दोस्त पैसे निकालने के लिए बैंक में गया और उसे बाइक पर वहीं पर साइड पर बिठा गया। इस दौरान जब तेज आंधी तूफान आया तो मौके पर पोल गिरने से उसे गंभीर चोटे आ गई। जिसकी इलाज दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। गौरतलब है कि मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला बताया जा रहा है।