जालंधर: गोली चली ठा ठा! Baba Chicken (जोहल मार्किट) के बाहर गाड़ी में बैठ शराब पी रहे 2 पक्षों में विवाद पश्चात फायरिंग से इलाके में दहशत, पुलिस थाने पहुंचा मामला, पढ़ें व देखें
बयूरो: जालंधर के जोहल मार्किट स्तिथ Baba Chicken के बाहर गाड़ी में बैठ कर शराब पी रहे 2 पक्षों में हॉर्न मारने को लेकर उतपन्न हुए विवाद में गोली चलने की बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों अनुसार Baba Chicken के बाहर देर रात करीब 12 बजे कुछ लोग अलग अलग 2 गाड़ियों में बैठ शराब पी रहे थे कि एक पक्ष द्वारा हॉर्न बजाए गए। हॉर्न बजाने को लेकर दूसरा पक्ष पहले से विवाद खड़ा कर बहसबाजी करने लगा और फिर देखते ही देखते दोनो में से एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस मामले में जिस पक्ष ने गोलियां चलने के आरोप लगाए हैं वह शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि जोहल मार्किट में Baba Chicken के आसपास कई CCTV कैमरा लगे हैं जिनसे मामला उजागर हो सकता है। अब शिकायत पश्चात पुलिस क्या रवैय्या अपनायेगी देखने वाली बात होगी। क्यूंकि देर रात रेस्टॉरेंट के बाहर गाड़ी में शराब पिलानी भी निषेध है। वहीं ऐसे में फायरिंग हो जाना अपराध है। इस बारे जब थाना-6 प्रभारी अजैब सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सुबह उन्हें शिकायत मिली है और वह तुरंत इस पर कार्यवाही करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के CCTV कैमरे खंगाल कर जो सच सामने आएगा उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।