Home Religious रविवार यात्रा करेंगे, उपहार मिलेगा, पारिवारिक मिलाप संभव, वाणी पर नियंत्रण रखें,...

रविवार यात्रा करेंगे, उपहार मिलेगा, पारिवारिक मिलाप संभव, वाणी पर नियंत्रण रखें, कुटिलता से सावधान, जरूरी सामान गुम सकता है, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

मेष वालों को आज सावधान रहना होगा। आज कुछ विचित्र अनुभव हो सकता है। पूजापाठ में शामिल होंगे। तनाव की स्थिति कम होगी। छात्रों को लाभ होगा।

वृषभ

आज किसी तकलीफ का सामना करेंगे। सेहत खराब हो सकती है। किसी की सलाह पर तत्काल अमल न करें। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही चिंता बढ़ सकती है।

मिथुन

आज का दिन अच्छा रहेगा। कला जगत, मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के चांस हैं। विवाहित किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क

अपने अधिकारियों का बेजा इस्तेमाल न करें। किसी से बहस का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। धन खर्च करते समय लापरवाही न करें।

सिंह

युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। बैंक आदि के कार्य करते समय सतर्क रहें। कोई जरूरी सामान गुम हो सकता है। कामकाजी लोगों को अच्छी खबर मिलेगी।

कन्या

आज पुराने परिचितों से मुलाकात होगी। आपको दिनभर अच्छी खबर मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन की सूचना मिल सकती है।

तुला

आज इस राशि के जातकों को कार्यस्थल पर किसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। दंपत्ति घूमने के लिए जाएंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक वालों को किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सगे संबंधियों से पैतृक मामलों को लेकर बहस हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु

वाहन सुख प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे। अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है। किसी को सलाह न दें।कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

मकर

मकर के जातक कारोबार को लेकर तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ का सामना पड़ सकता है। कुटिल लोगों से सावधान रहें।

कुंभ

यात्रा करेंगे। पारिवारिक मेल मिलाप होगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आपको अच्छी खबर मिलेगी। कोई करीबी आपको उपहार दे सकता है।

मीन

वाणी पर नियंत्रण रखें। सगे संबंधियों के यहां जा सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। युवाओं को करियर संबंधी सूचना मिलेगी।