एलपीयू राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कड़ा रुख अपनाने वाली बनी भारत की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी • तुर्की और अजरबैजान के संस्थानों के साथ छह एमओयू तत्काल प्रभाव से किए टर्मिनेट
जालंधर, राष्ट्रीय एकजुटता को दर्शाते हुए, एक निडर और आदर्शवादी कदम उठा कर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने तुर्की और अजरबैजान की एजुकेशनल संस्थानों के साथ सभी समझौता ज्ञापनों (एमओयू) को समाप्त करने वाली भारत की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गई है। यूनिवर्सिटी ने हाल ही में भू-राजनितिक घटनाओं का हवाला देते हुए तुर्की और अजरबैजान के इंस्टीट्यूट के साथ छह एजुकेशनल पार्टनरशिप को ऑफिशियल तौर से समाप्त कर दिया है, जो पार्टनशिप भारत के राष्ट्रीय हित में नहीं थी।
इस निर्णय में स्टूडेंट्स और स्टाफ एक्सचेंज प्रोग्राम, ज्वाइंट रिसर्च प्रोजेक्ट, ड्यूल डिग्री पहल और दोनों देशों के इंस्टीट्यूट के साथ एकेडमिक सहयोग के सभी अन्य रूपों को तत्काल समाप्त करना शामिल है। यह कदम भारत-पाक तनाव के हाल के दौर में तुर्की और अजरबैजान के पाकिस्तान समर्थक रुख के जवाब में उठाया गया है।
इस फैसले की घोषणा करते हुए, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “जब हमारे बहादुर सशस्त्र बल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं; चाहे वे सीक्रेट ऑपरेशन, हवाई रक्षा या हमारी सीमाओं पर गश्त करना हों; ऐसे में हम एक यूनिवर्सिटी के रूप में शांत नहीं रह सकते। डॉ. मित्तल ने कहा, “एलपीयू का मिशन हमेशा भारत की वृद्धि और अखंडता के साथ जुड़ा रहा है, और हम कभी भी किसी ऐसे संस्थान से नहीं जुड़ेंगे जो भारत की संप्रभुता (स्वतंत्रता) को कमजोर करता हो।”
जबकि डिपलोमेसी सरकारों का क्षेत्र है, ऐसे में एलपीयू की कार्रवाई एक शक्तिशाली संदेश देती है: देश की रक्षा के लिए एकेडमिक जगत की भी एक नैतिक जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सीमाओं तक सुरक्षित नहीं है; इसे हर कक्षा, बोर्डरूम और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में संरक्षित किया जाना चाहिए।