









गुन संदल की इस उयलब्धि पर जालंधर में भावना क्रिएशन की संचालिका व उनकी माँ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुष्कर संदल के संस्कार ही हैं जो उनके बच्चे नाम रौशन करते चले जा रहे हैं। और उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ और सिर्फ पुष्कर संदल के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी शिक्षा बच्चोँ को दे रही हैं।
गुन संदल ने इस उपलब्धि पर बातचीत करते हुए बताया कि उनका बड़ा भाई फागुन संदल न्यूज़ीलैंड में वहा की पुलिस में बतौर इंटेलिजेंस ऑफिसर तैनात है वहीं दूसरा भाई सारांश संदल पंजाब पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर थाना पाश्ता में इंचार्ज की भूमिका निभा रहा है। वहीं उनके पिता स्व. पुष्कर संदल पंजाब पुलिस में SP रह चुके हैं। उनके लिए पिता के बिना जीवन आसान नहीं था लेकिन वह एक दिन पिता व भाइयों का नाम रौशन करना चाहती थी। उन्होंने इस उपलब्धि को सिर्फ शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में बहुत आगे जाना चाहती है।