Home Religious बुधवार धन लाभ संभव, अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है, अजनबियों...

बुधवार धन लाभ संभव, अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है, अजनबियों से सावधान रहें, किसी को सलाह न दें, खानपान पर नियंत्रण रखें, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। यात्रा करते वक्त सावधान रहें। पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। मांगलिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। तनाव कम होगा। धन लाभ हो सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी को सलाह न दें। सोचे हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

किसी को सलाह न दें। दफ्तर में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। किसी कष्ट का सामना करेंगे। अनजान लोगों की वजह से आपको तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। करियर आगे बढ़ेगा।

कर्क

अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। सगे संबंंधियों का आगमन होगा। तनाव की स्थिति दूर होगी। नए काम से लाभ हो सकता है। वाहन सावधानी से चलायें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह

आज परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताएंगे। नौकरी को लेकर चल रही दिक्कतें दूर होंगी। कार्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाने का प्लान कर सकते हैं। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। जोखिम न लें।

कन्या

व्यर्थ के विवाद के चलते आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत संबंधी दिक्कत को हल्के में न लें। विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

तुला

बातूनी स्वभाव से लोग दूर हो सकते हैं। किसी मुद्दे पर अपनी राय देने से बचें। समझदार लोगों की संगत से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक

आज किसी को सलाह न दें। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने से बचें। विवाद हो सकता है। युवाओं को इंटरव्यू के लिए बुलावा मिल सकता है। संभलकर खर्च करें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु

आज का दिन ठीक रहेगा। आपकी मनोकामना पूरी होगी। नए लोगों से मुलकात का लाभ मिलेगा। आज कोई मित्र आपको अच्छी खबर दे सकता है। गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट न करें। भाई बहनों की मदद कर सकते हैं।

मकर

आज किसी काम में उलझे रहेंगे। तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खानपान को लेकर सावधानी रखनी होगी। सेहत बिगड़ सकती है। पारिवारिक विवाद की स्थिति निर्मित होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ

इस राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। समय पर अपने कार्यों को पूरे कर पाएंगे। अजबनियों से सावधान रहें। बुजुर्गों को सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन

आपको कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। सामाजिक लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों की समस्या दूर हो सकती है। तनाव से दूर रहें। तेज गर्मी में सावधानी रखें।