ब्यूरो: CBSE Board परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा को लेकर छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया है। CBSE 12th के नतीजे जारी हो गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट DigiLocker के जरिए देख सकेंगे।
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।
CBSE 12th Result Pass %
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। परीक्षा के लिए कुल 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसके अलावा, पिछले वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% था। इसलिए, पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में 0.41 अंकों की मामूली वृद्धि हुई है।