


बयूरो: भारत-पाक के बीच हुए सीजफायर की बड़ी खबर सामने आई है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के डी.सी. हिमांशु अग्रवाल द्वारा जालंधर में लगाई गए सभी पाबंदियों के आदेश वापिस ले लिए हैं। जालंधर के डी.सी. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिले में लगी सभी पाबंदियां तुरंत प्रभाव से हटा दी गई हैं और हालात पहले की तरह नॉर्मल हो जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी को सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया है।