मेष राशिफल – आज करीबी लोगों का व्यवहार आपको खराब लग सकता है। प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है। परिजनों से मन की बातें साझा करें। लोगों का मनोबल बढ़ाने में आप काफी मदद कर सकते हैं। लेकिन फिर भी नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं।
वृषभ राशिफल – आज धन लाभ होगा। युवा जातक प्रेम सम्बन्धों को लेकर परिवार में चर्चा कर सकते हैं। ऑफिस का काम पूरी मेहनत से करेंगे। कारोबार में उत्तम धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च करेंगे। मित्रों की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।
मिथुन राशिफल – आय में वृद्धि होगी। कई दिनों से अटके हुये मामलों को लेकर निष्कर्ष पर पहुँच सकते हैं। सरकारी योजनाओं से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आयेगी।
कर्क राशिफल -आज अधिकारी वर्ग आपके ऊपर क्रोधित हो सकते हैं। सोच-समझकर ही धन खर्च करें। धन उधार लेना आपको महंगा पड़ सकता है। मित्रों के प्रति अविश्वास न होने दें। जीवनसाथी मनोबल बढ़ायेगा।
सिंह राशिफल – आज उलझे मामले सुलझ सकते हैं। दूर के रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिल सकती है। घर पर आराम करेंगे। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिये काफी सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित भाव रखेगा।
कन्या राशिफल – आज आपके सही कार्यों का भी विरोध हो सकता है। लापरवाह रवैये के कारण आपको परेशानी हो सकती है। अपने व्यवहार में नरमी रखें। किसी पर भी विश्वास न करें। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।
तुला राशिफल – आज रुके हुये कार्यों में तेजी आयेगी। युवाओं को नयी जॉब का ऑफर मिल सकता है। अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में नये अनुभवों की प्राप्ति होगी। छात्र नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।
वृश्चिक राशिफल – साझेदारी में कारोबार शुरू कर सकते हैं। आपके सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द उठायेंगे। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में समस्या हो सकती है। नौकरी मिलने की सम्भावना है।
धनु राशिफल – आय के नये साधन विकसित करने का प्रयास कर सकते हैं। उधार दिया हुआ धन वापस लौटाने का दबाव बन सकता है। अपने अन्तर्मन की आवाज को अनसुना न करें। अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को सम्मिलित करें। नये व्यापार की योजना बना सकते हैं।
मकर राशिफल – आज किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की बातों से मन व्यथित रहेगा। दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। सामाजिक काम से जुड़ने का प्रयास करेंगे।
कुंभ राशिफल आज अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट से धन लाभ हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे। कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
मीन राशिफल आज का दिन काफी शानदार रहेगा। आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों का तनाव कम होगा। भविष्य की योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। नये लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे।