



जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारत ने लेना शुरू कर दिया है। देर रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत को गीदड़भभकी देनी शुरू कर दी है।