Home Punjab पंजाब: बंद किए गए स्कूल- कॉलेज, अलर्ट जारी, पढ़ें व जानें कहाँ...

पंजाब: बंद किए गए स्कूल- कॉलेज, अलर्ट जारी, पढ़ें व जानें कहाँ और कब तक

ब्यूरो: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई को एक नया और आक्रामक मोड़ देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलतापूर्वक लांच किया है। इसी के तहत पंजाब के जिला गुरदासपुर, पठानकोट, में School-कॉलेज 3 दिन तक बंद रहेंगे जबकि फाजिल्का में अगले आदेशों के जारी होने तक बंद रहेंगे। उक्त जानकारी जिले के डिप्टी कमिश्नर ने सांझा की है।

बता दें कि इस विशेष सैन्य अभियान के तहत, भारतीय वायु सेना (IAF) ने 6 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध हवाई हमले किए। रक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन एक रणनीतिक, उच्च-स्तरीय खुफिया इनपुट के आधार पर अंजाम दिया गया।