Home Sports द नोबेल स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

द नोबेल स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

द नोबेल स्कूल के परिसर में इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। इस मुकाबले में चारों हाउस की टीम के बच्चों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में बच्चों की हौसला-अफजाई करने के लिए स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर सी.एल.कोछड़, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड़ ,डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा, प्रिंसिपल रविंदर कौर और स्टाफ मेंबर मौजूद रहे। पहला मुकाबला सेन हाउस और रमन हाउस के बीच हुआ। टॉस जीतकर सेन हाउस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सेन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रमन हाउस की टीम को सात ओवरों में 80 रनों का लक्ष्य दिया, जिसमें रमन हाउस ने जीत हासिल की। दूसरा मैच टेरेसा हाउस और टैगोर हाउस की टीम के बीच हुआ, जिसमें टेरेसा हाउस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया । टैगोर हाउस की टीम ने टेरेसा हाउस की टीम को 81 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए टेरेसा हाउस की टीम 76 रन ही बना पाई । अंत में फाइनल मैच रमन हाउस और टैगोर हाउस के बीच हुआ । टॉस जीत कर टैगोर हाउस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रमन हाउस में टैगोर हाउस के सामने 40 रनों का लक्ष्य रखा।जिसमें टैगोर हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच ओवरों में ही जीत अपने नाम कर ली। टैगोर हाउस के भूपेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी के साथ नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। मैच समापन पर स्कूल के चेयरमैन सर ने विजेता टीम को स्वर्ण पदक , रनर अप टीम को रजत पदक और स्कूल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं, इससे बच्चों का शरीरिक और मानसिक विकास होता हैं और बच्चे अनुशासन में रहना सीखते हैं। स्कूल के मैनेजर डायरेक्टर ने विजेता टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी ऐसी प्रतियोगिताएं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।