Home Crime जालंधर: ट्रेस मोता सिंह नगर में हुआ बुजुर्ग महिला का मर्डर, 21...

जालंधर: ट्रेस मोता सिंह नगर में हुआ बुजुर्ग महिला का मर्डर, 21 वर्षीय विद्यार्थी गिरफ्तार, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर के मोता सिंह नगर की कोठी नंबर-325 में रहती विनोद कुमारी दुग्गल के हुए मर्डर को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कार्तिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी उम्र करीब 21 साल है और वह मूल रूप से विशाखापटन का रहने वाला है। सबसे हैरानी की बात है कि आरोपी कार्तिक बीटैक का स्टूडैंट है और जालंधर की निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि, आरोपी कार्तिक ने लोन लिया हुआ था और लोन की किस्त चुराने के लिए उसने पहली बार घटना को अंजाम दिया है। जांच दौरान ये भी सामने आया है कि, कार्तिक के पिता का निधन हो चुका है। घर में माता और बहन रहती है और वह खेतीबाड़ी करते है। कार्तिक पर एक लाख रुपए का एजुकेशन का कर्जा था, जिसके चलते उसने लूट की वारदात की प्लानिंग बनाई। पुलिस ने आगे कहा कि आज कार्तिक को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। इस संबंध में 2 मई को बस अड्डा की पुलिस द्वारा मर्डर की धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत 73 नंबर एफ.आई.आर. थाना डिवीजन नंबर-6 मॉडल टाऊन में दर्ज कर ली गई थी। यह मामला मृतका विनोद कुमारी दग्गुल के पति भीमसेन दुग्गल पुत्र सत प्रकाश निवासी मोता सिंह नगर के बयानों पर दर्ज किया गया है जो कि वारदात के समय घर पर मौजूद नहीं थे। जब वह करीब 2 घंटे के बाद 2 बजे वापस घर लौटे तो उनकी पत्नी विनोद कुमारी दुग्गल मृतक हालत में घर में पड़ी हुई थी। महिला के हाथ से सोने की अंगूठियां, बाजूओं में पहना हुआ सोना (कड़े) तथा मोबाइल फोन भी गायब था।