Home Crime जालंधर: रेड Model Town स्तिथ करीब 20 Spa सेंटरों पर, खुद मौके...

जालंधर: रेड Model Town स्तिथ करीब 20 Spa सेंटरों पर, खुद मौके पर पहुंची ACP रुपदीप कौर, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: जालंधर के मॉडल टाउन इलाके
में चल रहे करीब 20 स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड की। इस दौरान स्पा सेंटरों के कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा सभी स्पा सेंटरों की जांच की गई और उनके दस्तावेज जांचे गए। जानकारी अनुसार उच्च अधिकारियों को मिली लीड के चलते पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रूपदीप कौर ने कहा कि सब डिविजन मॉडल टाउन में 20 स्पा सेंटरों में रेड की जा रही है। जिसमें अभी तक 10 से अधिक की तालाशी ली गई है, जबकि अन्य की जांच की जा रही है। इस दौरान स्पा सेंटर के संचालकों को थाने में बुलाया गया, जहां दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिसके बाद आगे की कारर्वाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को गुप्त सूचना (इनपुट) मिलने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जांच में स्पा सेंटरों के लाइसेंस चैक किए गए जो सही पाए गए है। इस दौरान स्पा सेंटरों को हिदायते दी गई है। पुलिस की कोशिश यह है कि स्पा सेंटरों में साफ सुथरा काम किया जाए। ऐसे में अगर किसी स्पा सेंटर में इल्लीगल एक्टिवी जैसे कि जिसमफरोशी आदि, पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।