



Home Education इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशंस, लोहारां में आयोजित विदाई पार्टी ‘बोन वॉयेज,...




फेयरवेल फेस्ट संस्थान के कैंपस में आयोजित किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत सम्माननीय अतिथियों का स्वागत करके हुई। गणमान्य व्यक्तियों डॉ. अनूप बौरी(चेयरमैन, इनोसेंट हार्ट्स) आराधना बौरी(एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर- फाइनेंस हेल्थ एंड कॉलेजेस), शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स), डॉ. धीरज बनाती (डिप्टी डायरेक्टर एक्सपेंशन्स) सम्मिलित थे। के स्वागत के साथ हुई। मुख्यातिथियों को दीप प्रज्वलन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया, कार्यक्रम रंगों, हँसी और संगीत के बहुरूपदर्शक में बदल गया। फेयरवेल फेस्ट का मुख्य आकर्षण “मेमोरी वॉक” रहा। स्नातक छात्रों ने रैम्प वॉक के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई और मंच को जीवंत कर दिया। पूरे दिन छात्रों को कई प्रकार की गतिविधियों और प्रस्तुतियों से मनोरंजन कराया गया। छात्र परिषद के अध्यक्ष तरनजोत कौर ने मैनेजमेंट के माननीय सदस्यों, सभी गणमान्य अतिथियों और सम्माननीय फैकेल्टी को धन्यवाद दिया।