Home National Reserve Bank of India ने 10 वर्ष के बच्चों को दिया तोहफा,...

Reserve Bank of India ने 10 वर्ष के बच्चों को दिया तोहफा, खुलवा सकेंगे खुद का Bank Account, मिलेगा ATM भी, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: बच्चों में वित्तीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नाबालिकों के लिए बैंक अकाउंट के नए नियम 2025 जारी किए हैं. अब 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे भी अपने बैंक अकाउंट का स्वतंत्रता पूर्वक संचालन कर सकेंगे. आरबीआई के नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे. बच्चों के लिए बैंक अकाउंट के नए नियम क्या है, इन खातों को कैसे खोला जाए, नियम और शर्त क्या है, जैसी सभी जानकारियां जानते हैं.

1. 10 साल से ऊपर के बच्चे

आरबीआई के नए नियम के अनुसार 10 साल या इससे अधिक उम्र के नाबालिग स्वतंत्र रूप से अपने बचत या सावधि जमा खाता को ओपन कर सकते हैं और उनका संचालन कर सकते हैं

2. 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नियम

इन बच्चों के लिए बैंक ख़ाता के नियमों में बदलाव नहीं हुआ है. इनके बैंक अकाउंट को माता-पिता या अभिभावकों के साथी संयुक्त रूप से ओपन किया जाएगा.

3. KYC अनिवार्य

नाबालिकों के बैंक अकाउंट को ओपन करने के लिए बच्चे और अभिभावक दोनों के आधार, जन्म प्रमाण पत्र आदि केवाईसी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी.

4. 10 साल के बच्चों के लिए बैंक सुविधा

आरबीआई के नए नियम के अनुसार इन बच्चों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा नहीं दी जाएगी. लेकिन बैंक अपनी नीति के अनुसार बच्चों को एटीएम कार्ड, चेक बुक, इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं मुहैया करवा सकते हैं.