Home Crime जालंधर: दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्चोँ का रो-रो...

जालंधर: दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्चोँ का रो-रो कर बुरा हाल, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर से बहुत ही दुःखद समाचार सामने आया है जहां बाबा मुराद शाह माथा टेकने जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वडाला चौक के पास कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक थी मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना सुबह करीब 5.30 की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सुनील गुप्ता (45) व पत्नी रवीना गुप्ता निवासी सोढल रोड स्थित प्रीत नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील का कबाड़ का कारोबार है। दोनों की मौत से उनके बच्चों सहित इलाके में शोक की लहर है।