















कार्यक्रम में छात्रों ने जागो निकाली जिसमें ढोली ने ढोल की थाप से सभी को नचा दिया। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने पंजाबी परिधान पहनकर भांगड़ा, गिद्दा, पंजाबी लोकगीत और ऐसे लोकगीत जो आज के समय में विलुप्त होते जा रहे हैं, प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों को जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य उन्हें अपनी विरासत और इतिहास के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को बैसाखी के पावन अवसर की बधाई दी और सभी को एकता के साथ रहने का सन्देश दिया।