






बयूरो: कमिश्नेरेट पुलिस ने जालंधर में एक निजी होटल के कमरे से लोगों से ठगी करने का धंधा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार मुख्य आरोपी जो गुजरात का रहने वाला है और 10 दिनों से निजी होटल एम 1 में रह रहा था। बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी में शामिल 3 व्यक्तियों के गिरोह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 24 लाख रुपये नकद, 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 19 बैंक पासबुक और 43 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान वरुण आंचल पुत्र तरलोक चंद निवासी मकान नंबर 466, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर जालंधर, अनिल पुत्र बृज मोहन निवासी एच. नंबर 458 मधुबन कॉलोनी, जालंधर और दुधागरा रिंपल पुत्र वल्लभ भाई निवासी मोरबी रोड, राजकोट, गुजरात के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया तथा आगे की पूछताछ के लिए पुलिस ने 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।