



ब्यूरो: ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में जालंधर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की इस मामले में क्या भूमिका थी इसको लेकर जालंधर पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। दिल्ली के लिए जालंधर पुलिस की एक और टीम रवाना कर दी गयी है। वहीं कालिया के घर हैंड ग्रेनेड से हमले की जांच के लिए NIA जालंधर आयेगी। जालंधर पुलिस लगातार आरोपियों के नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए छापेमारी कर रही है। खालिस्तान आर्म्ड फोर्स की तरफ से इस धमाके की जिम्मेदारी लेने के बाद जालंधर पुलिस ही नहीं बल्कि केन्द्र की एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई है। उधर गिरफ्तार हुए ई रिक्शा चालक सतीश निवासी भार्गव कैंप और उसके मासी के बेटे हैरी निवासी गढ़ा से पूछताछ जारी है। वहीं सूत्रों की माने तो सतीश को जिस यूपीआई नंबर से पैसे भेजे गए थे वह गाजियाबाद का है। कुछ इनपुट भी मिले है जिसके बाद एक अन्य टीम यूपी के गाजियाबाद के लिए रवाना हो गई है। यह भी चर्चा है कि सारी प्लानिंग ही यूपी में बैठ कर की गई थी। 









