Home Punjab जालंधर: गिरफ्तार! ग्रेनेड अटैक के 2 हमलावर , मात्र 12 घंटे में...

जालंधर: गिरफ्तार! ग्रेनेड अटैक के 2 हमलावर , मात्र 12 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: भारतीय जनता पार्टी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मात्र 12 घंटों में मामला सुलझा लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध मुंबई के चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से है। इस हत्या में शामिल जीशान अख्तर को पूरे मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह ग्रेनेड हमला जीशान के इशारे पर हुआ। जीशान अख्तर जो जालंधर जिले के नकोदर इलाके के शंकर गांव का रहने वाला और लॉरेंस बिश्नोई का करीबी भी बताया जा रहा है। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद से फरार है। यह भी कहा जा रहा है कि जीशान विदेश चला गया था। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि मनोरंजन कालिया के घर पर हमला पंजाब के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की आईएसआई की साजिश है। पुलिस उसके संबंधों की जांच कर रही है।

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में बड़े खुलासे कर सकते हैं।