Home Punjab जालंधर: No Work Day वकीलों का, भाजपा नेता के घर ग्रेनेड अटैक...

जालंधर: No Work Day वकीलों का, भाजपा नेता के घर ग्रेनेड अटैक में रोष स्वरुप, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: पूर्व भाजपा विधायक मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने आज अपना कार्य स्थगित रखा तथा घटना की निंदा की। इस बारे में बात करते हुए अध्यक्ष आदित्य जैन और सचिव रोहित गंभीर ने कहा कि आज जालंधर शहर के लोग सुरक्षित नहीं हैं क्योंकि ऐसी घटनाएं हर दिन हो रही हैं और लोगों की मेहनत की कमाई लुटेरों द्वारा छीनी जा रही है और साथ ही हर दिन लोगों पर जानलेवा हमले भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए तथा भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला करने वालों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मौके पर आदित्य जैन अध्यक्ष, रोहित गंभीर सचिव, एच.वी. कोहली, जसवन्त सिंह मेजर, मनदीप सिंह सचदेवा, मनित मल्होत्रा, विकास भारद्वाज, प्रितपाल सिंह, राजीव कोहली, साहिल मल्होत्रा, रवीश मल्होत्रा, करण कालिया, राम संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।