बयूरो: जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले पश्चात कांग्रेसियों ने पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी, जिला प्रधान राजिंदर बेरी व युवा नेता अश्वन भल्ला की अगुवाई में भेंट कर कुशलक्षेम जाना।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा केपी, जिला प्रधान राजिंदर बेरी, सीनियर मीत प्रधान अश्वन भल्ला, पार्षद बलराज ठाकुर, मनोज मनु, जगजीत जीता आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हमला निंदनीय है व पंजाब सरकार की कार्यवाही पूर्ण रूप से सवालों के घेरे में है।