


बयूरो: पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को मिलने वाली चंदे की रकम में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. इस वित्तीय वर्ष में बीजेपी को चंदे में 2243 करोड़ रुपये मिले हैं, जो कि 2022-23 की तुलना में 1524 करोड़ रुपये अधिक हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक दलों ने 20 हजार रूपये से ऊपर के डोनेशन का ब्यौरा चुनाव आयोग को उपलब्ध करवाया है. इसके मुताबिक पूरे वित्तीय वर्ष में राजनीतिक दलों को 2544.278 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली है.