Home Crime जालंधर: Sex स्कैंडल के आरोपी SSP सहित 5 आरोपियों को कोर्ट ने...

जालंधर: Sex स्कैंडल के आरोपी SSP सहित 5 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: पंजाब के मोगा में 18 साल पुराने सेक्स स्कैंडल मामले में आख़िरकार माननीय कोर्ट ने फैसला सुनाया है।  मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने आज इस मामले में फैसला सुनाते हुए चार पुलिस अधिकारियों को 5-5 साल की कैद की सजा सुनाई है। इन अधिकारियों में तत्कालीन एसएसपी दविंदर सिंह गरचा, पूर्व एसपी हेडक्वार्टर मोगा परमदीप सिंह संधू, पूर्व एसएचओ थाना सिटी मोगा रमन कुमार और पुलिस स्टेशन मोगा के तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह शामिल हैं। अदालत ने इन सभी पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अतिरिक्त, पुलिस इंस्पेक्टर रमन कुमार को एक अन्य धारा में तीन साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

CBI की विशेष अदालत ने 29 मार्च को ही इन चारों पुलिसवालों  को दोषी करार किया था। हालांकि, अकाली नेता तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह उर्फ मक्खन बराड़ और सुखराज सिंह को सबूतों की कमी के कारण अदालत ने बरी कर दिया था। सीबीआई कोर्ट ने देविंदर सिंह गरचा और पीएस संधू को भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 13(1)(डी) के साथ धारा 13(2) के तहत दोषी पाया। वहीं, रमन कुमार और अमरजीत सिंह को पीसी अधिनियम की इन्हीं धाराओं के अलावा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384 (जबरन वसूली) के तहत भी दोषी  गया। अमरजीत सिंह को धारा 384 के साथ धारा 511 आईपीसी के तहत अतिरिक्त रूप से दोषी पाया गया। इस फैसले के साथ ही 18 साल पुराने इस संवेदनशील मामले में पीढ़ितो को इन्साफ मिला।