


बयूरो: मॉडल टाउन स्तिथ अजय पब्लिक स्कूल का हाल ही में पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा जारी 8वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजों में प्रदर्शन शत प्रतिशत रहा। जानकारी साँझा करते हुए प्रबंधक नेहा गोस्वामी ने बताया कि नतीजों में आदित्य ने 88.16% (529/600) अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त गौरव 84.16% (505/600) अंक हासिल कर द्वितीय, कंचन ने 83% (498/600) अंक हासिल कर तीसरा तो विजय कुमार ने 82.5% (495/600) अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया।
अजय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नेहा गोस्वामी ने इसका श्रेय विद्यार्थियों सहित उनकी पढ़ाई के लिए मेहनत करने वाले स्कूल के अध्यापकों के प्रयासों को दिया व उनकी मेहनत का नतीजा करार दिया। उन्होंने उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए परिवारों व अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दी।