Home Religious शनिवार आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, अप्रत्याशित खर्चों...

शनिवार आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि होगी, किसी भी मुद्दे पर प्रतिक्रिया सावधानी से दें, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशि : आज नई शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। मार्केटिंग सम्बन्धी कारोबारियों को लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में नयापन आयेगा।

वृषभ राशि : आज आपको परेशानी होगी। आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई होगी।

मिथुन राशि : आज के दिन का आनन्द उठायेंगे। आपके व्यवहार में शालीनता रहेगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बन रही है। खरीदारी के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग में काफी व्यस्त हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार को धन उधार देना पड़ सकता है।

कर्क राशि : राजनीतिक लोगों के लिये आज का दिन शुभ नहीं है। परिस्थितियों पर क्रोध करने के बजाय उन्हें शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।

सिंह राशि : आज रोजगार मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रेम विवाह के लिये परिवार को सहमत करने में सफलता मिलेगी। नयी सम्पत्ति खरीद सकते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

कन्या राशि : आज दिन बेहद शुभ है। फिर भी किसी भी मुद्दे पर सावधानी पूर्वक प्रतिक्रिया दें। छोटे बच्चों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। उलझा हुआ धन आपको प्राप्त होगा। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। करियर के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है।

तुला राशि : आज थोड़ी सावधानी रखें। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। आज आप अनुसन्धान के मूड में हो सकते हैं। बजट का ध्यान रखते हुये काम करें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि : अति आत्मविश्वास से बचें। प्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्र आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

धनु राशि : आज तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

मकर राशि : आज पुराने मामले सुलझाने का प्रयास करें। यदि किसी महत्वपूर्ण बैठक के लिये जा रहे हैं तो आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। प्रशासन से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव होगा।

कुंभ राशि : आज तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। बातचीत के दौरान सरल शब्दों का प्रयोग करें। आपकी बातों का गलत मतलब भी निकला जा सकता है। अप्रत्याशित खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मीन राशि : आज सावधानी पूर्वक निवेश करें। पुराने दोस्तों से आज मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी। आज आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।