Home Crime जालंधर: खालिस्तानी नारे लिखे मिले बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति पर, आतंकी...

जालंधर: खालिस्तानी नारे लिखे मिले बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति पर, आतंकी पन्नू ने वीडियो रिलीज़ कर दी धमकी, पढ़ें व देखें

ब्यूरो: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक नई वीडियो जारी कर खालीस्तानी नारे लिखने का दावा किया है।

ईद के मौके पर फिल्लौर  के गांव नंगल में उस समय माहौल बिगड़ गया,जब यहां कुछ शरारती तत्वों द्वारा डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर “सिख्स आर नॉट हिंदू”, जैसे कई आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले।

इसको लेकर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो भी जारी की है जिसमें उसने डॉक्टर अंबेडकर के खिलाफ भद्दी शब्दावली  का इस्तेमाल किया है जिसके बाद गांव में माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया है।