Home International जालंधर की महिला की Flight में मौत, कनाडा गई थी Daughter से...

जालंधर की महिला की Flight में मौत, कनाडा गई थी Daughter से मिलने, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर की एक महिला के साथ कनाडा में फ्लाइट के अंदर दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला की कनाडा में फ्लाइट के अंदर मौत हो गई, जिसकी पहचान परमजीत कौर गिल निवासी भोगपुर, जालंधर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला कनाडा के एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट पर जा रही थी। इसी दौरान उसकी फ्लाइट में ही तबीयत खराब हो गई। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग किसी अन्य एयरपोर्ट पर की गई। लेकिन अफसोस अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने परमजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक परमजीत कौर अपनी बेटी से मिलने कनाडा गई थी। कनाडा में घूमते समय उसकी फ्लाइट में अचानक तबीयत खराब हो गई। परमजीत कौर की मौत से परिवार में शोक की लहर है।