ब्यूरो: जालंधर नगर निगम की हाउस मीटिंग का ऐलान मेयर विनीत धीर ने कर दिया है। यह उनके कार्यकाल की पहली हाउस मीटिंग होगी। इसकी तारीख घोषित कर दी गई है। यह मीटिंग 20 मार्च को दोपहर 3 बजे रेड क्रॉस भवन में की जाएगी। इसको लेकर एजेंडा जारी हो गया है। सभी नए पार्षदों को 2.30 बजे तक रैड क्रास भवन पहुंचने के लिए कहा गया है ताकि मीटिंग शुरु होने से पहले नवनिर्वाचित कौंसलर्स की ग्रुप फोटो भी खींची जा सके। मेयर विनीत धीर ने कहा कि 2025-26 के लिए बजट बना लिया गया है। शहर वासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी रुके हुए कार्य पहल के आधार पर करवाए जाएंगे।