आज कार्यक्षेत्र में अचानक परिवर्तन हो सकते हैं। पहले की गयी मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आज व्यवसाय में नयी योजना बनानी पड़ सकती है। इसमें लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है।
वृषभ
आज जीवनसाथी की सलाह लेनी चाहिये इससे आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी रिश्तेदार की मदद करनी पड़ सकती है। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आज भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम शीघ्र पूरे हो जायेंगे। जॉब के नये अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन
आज बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिये दिन अच्छा है। दोस्तों के व्यवहार के कारण मूड खराब हो सकता है। किसी पर भी आँख-मूँदकर भरोसा न करें। कोई महत्वपूर्ण काम अचानक आपको करना पड़ सकता है।
कर्क
आज वर्चस्व की चिन्ता रहेगी। सामाजिक विषयों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज काम का अतिरिक्त बोझ आने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अपने खर्चों को सीमित और सन्तुलित रखें।
सिंह
आज जीवन में सन्तोष का भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काफी निर्भर रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से सम्बन्ध मजबूत होंगे। नयी सम्पत्ति या मकान आदि खरीदने का विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। फाइनेंस के कार्यों की जटिलता दूर होगी।
कन्या
आज मन विचलित रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। अपने स्वार्थ के लिये गलत रास्तों का चुनाव न करें। आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।
तुला
आज अपनी गलतियों को दूर करने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। आवश्यक काम को लेकर भ्रम दूर होगा। प्रेम सम्बन्धों को आज पर्याप्त समय देंगे। नये मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। रियल एस्टेट कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है।
वृश्चिक
आज अपमान हो सकता है। अपने विचारों व निर्णयों को हमेशा पहली प्राथमिकता दें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है। घर के कार्यों में आपका मन नहीं लगेगा। नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से आपको बचना चाहिये।
धनु
आज सफलता मिलने की पूरी सम्भावना है। आज अटके मामलों को धीरे-धीरे सुलझा लेंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। मित्रों की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
मकर
आज आपके छूटे हुये कार्य पूरा होने की सम्भावना बन रही है। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। कमीशन और इन्श्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। अपने शारीरिक सौन्दर्य और फिटनेस को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।
कुंभ
आज मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने सम्बन्धों का लाभ आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनापन और प्रेम दोनों ही बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देना पड़ेगा।
मीन
आज अनुशासन का कड़ाई से पालन करें। अपच के कारण मुँह में छाले पड़ सकते हैं। आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में धोखा मिल सकता है। मधुमेह के रोगियों को दवा लेने में लापरवाही नहीं करनी चाहिये।