Home National जालंधर: तोहफा होली का Star Air द्वारा, अब 999 में इकॉनमी व...

जालंधर: तोहफा होली का Star Air द्वारा, अब 999 में इकॉनमी व 3099 में बिज़नेस क्लास में कर सकेंगे सफर, पढ़ें व जानें

ब्यूरो: स्टार एयर ने अपनी विशेष “होली है” प्रमोशनल ऑफर की घोषणा की, जिसमें यात्री 999 (संपूर्ण शुल्क सहित) में इकोनामी क्लास और 3099 (संपूर्ण शुल्क सहित) में बिजनैस क्लास, में हवाई यात्रा का आनंद ले सकते है।

यह विशेष ऑफर 11 मार्च को शुरू हुआ जो 17 मार्च तक बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा और यात्रा की अवधि 11 मार्च से 30 सितंबर तक होगी। स्टार एयर की मुख्य वाणिज्यिक एवं विपणन अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा कि होली खुशियों, एकता और यादों का त्यौहार है। स्टार एयर इस उत्सव को और खास बनाना चाहता है, इसलिए यह शानदार ऑफर लॉन्च किया है।

उन्होंने आगे बताया कि इसके पीछे स्टार एयर का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है। उन्होंने कहा कि यात्री इस ऑफर का लाभ स्टार एयर की वैबसाइट सहित सभी बिक्री चैनलों से बुकिंग करके उठा सकते हैं। स्टार एयर वर्तमान में 23 शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है और 9 विमानों के बेड़े के साथ काम कर रहा है।