Home Religious वीरवार सम्पत्ति विवाद सुलझेगा, सरकारी कार्य आसानी से हो जाएंगे, मौसम के...

वीरवार सम्पत्ति विवाद सुलझेगा, सरकारी कार्य आसानी से हो जाएंगे, मौसम के कारण डिहाईड्रेशन संभव, मानसिक शांति मिलेगी, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं।

वृषभ

आज दूसरों के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा। व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी कार्यों में प्रगति होगी। महँगे सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। आय के नये स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार के उद्देश्य से आप यात्रा कर सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

कर्क

आज परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। धार्मिक सत्संग में सम्मिलित हो सकते हैं। नए स्रोत से आय होने की संभावना है।

सिंह

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों में लगे रहेंगे। बदलते मौसम के कारण आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। किसी पर भी अधिक विश्वास न करें।

कन्या

आज प्रेम सम्बन्धों को लेकर निराशा हो सकती है। किसी घटना को लेकर मन अप्रसन्न हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। विदेश में रह रहे लोगों को कुछ सरकारी कार्यों में परेशानी होगी।

तुला

आज आपको क्रोध से बचना चाहिये। अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी।

वृश्चिक

आज आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी मेहनत से कार्य करेंगे। धन को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।

धनु

आज कुछ परेशानियां आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों। नये विषयों को जानने की इच्छा जागृत होगी। बच्चों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपकी रुचि के अनुसार कार्य नहीं होंगे।

मकर

आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर मेहनत से कार्य करेंगे।

कुंभ

आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने व्यवहार में सुधार कर सकते हैं। सम्पत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित तरक्की होगी। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। सरकारी कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।

मीन

आज आपके काम आसानी से बन जायेंगे। लेखन कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध को लेकर भाग्यशाली रहेंगे।