मेष
आज महत्वपूर्ण कार्य लम्बित हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभचिन्तकों से विवाद न करें। आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ
आज आपको लाभ हो सकता है। कारोबार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। सन्तान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। रचनात्मक विचारों का प्रयोग व्यापार में कर सकते हैं।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियन्त्रण कर पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नये प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तेदार आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे।
कर्क
आज धर्म-अध्यात्म के प्रति मन में रुचि जागृत होगी। विदेश में रह रहे लोग स्वदेश लौटने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील मिलने की सम्भावना बन रही है। अधिकारियों का विश्वास आपके ऊपर थोड़ा कम रहेगा। विद्यार्थियों का मन दूसरे कार्यों में बँट सकता है। रिश्तों में स्वार्थ की भावना न आने दें।
सिंह
आज मित्रों के बीच आपको अच्छा नही लगेगा। राजनीतिक लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिये। अड़ियल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लेना उचित होगा।
कन्या
आज आप सन्तुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में अपने खर्चों पर नियन्त्रण करने का प्रयास करें। पिता के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। तनाव घटेगा। आज यात्रा कर सकते हैं। किसी के काम में दखल न दें। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व सम्मान बढ़ेगा।
तुला
आज अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपना गुस्सा सहकर्मियों पर न उतारें। बिगड़े हुये सम्बन्धों को सुधारने का प्रयास करें। पसलियों में दर्द व खिंचाव की समस्या हो सकती है। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा।
वृश्चिक
आज आप परेशान रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रेम की अपेक्षा दिखावा अधिक रहेगा। मित्र आपकी मदद करने में हिचकिचा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा। आज शाम को आप किसी गम्भीर विषय पर चिन्तन कर सकते हैं।
धनु
आज अपनी योजनाओं को लेकर गम्भीर रहेंगे। सहकर्मियों का प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। मन में नया कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। जॉब में असन्तोष होगा। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
मकर
आज आपको बड़ा पद मिल सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इन्टरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। विरोधी कमजोर पड़ जायेंगे। कार्यस्थल पर लाभ होगा। तनाव कम होगा।
कुंभ
आज आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। धन को लेकर अटके व बिगड़े काम बनेंगे। झूठ बोलने से परहेज करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा। जोखिम लेने से बचें। कारोबार में लाभ होने की संभावना है। किसी से बहस न करें।
मीन
आज आपके सभी काम बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।