ब्यूरो: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 8 मार्च को आरक्षित छुट्टी घोषित की गई है। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। यह छुट्टी पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित आरक्षित छुट्टियों की सूची में भी शामिल है। सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकारी कर्मचारी एक वर्ष में दो आरक्षित छुट्टियां ले सकते हैं।
हालांकि, यहां स्पष्ट कर दें कि 8 मार्च को राज्य में गजटिड छुट्टी नहीं है बल्कि आरक्षित छुट्टी है। इस कारण स्कूल, कॉलेज और व्यावसायिक संस्थान आम की तरह खुलेंगे और यहां छुट्टी नहीं होगी।