


बयूरो: जालंधर में श्री फतेहगढ़ साहिब के एक पादरी की पत्नी के साथ जालंधर के एक पादरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में कमिश्नरेट थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने आरोपी फैरिस मसीह पुत्र तेज मसीह, प्रगट सिंह उर्फ जोसफ, बलकार मसीह, माही मनचंदा और वीरबल निवासी जीसस विला, गार्डन कॉलोनी, जालंधर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना डिवीजन नंबर-6 SHO भूषण कुमार ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दिए अपने बयान में फतेहगढ़ साहिब के निवासी पादरी की पत्नी ने कहा कि वह ईसाई समुदाय से हैं और धार्मिक प्रचार के लिए अक्सर पंजाब के विभिन्न जिलों में जाती रहती हैं। जालंधर के पादरी फेरिस मसीह उनके परिचित थे और उन्होंने उनके साथ जालंधर में प्रचार किया था। जिसके चलते वे एक-दूसरे से बातचीत करते थे। पीड़िता का आरोप है कि उसने फैरिस से पैसे लेने थे जो लेने के लिए वह जालंधर आई थी। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि जब वह फैरिस से मिलने के लिए जालंधर आई तो उसने आशीर्वाद के तौर पर उसके सिर पर हाथ रखा और वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसका शरीर दर्द (जैसा बिना इजाज़त शारीरिक संबंध बनाने पश्चात होता है) कर रहा था। जिससे उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है, जिसके बाद मामला बढ़ने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने लंबी जांच के बाद यह मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।