






ब्यूरो: डिप्स को-एजुकेशनल कॉलेज ढिलवां लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विद्यार्थियों की मेहनत, अध्यापकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से महाविद्यालय ने अपनी उपलब्धियों के माध्यम से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की एक मजबूत पहचान बनाई है।