नोबेल स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सी. एल. कोछड़ रहे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इंजीनियर कुमार शिव कोछड़ एवं मैडम आरती कोछड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डायरेक्टर मैम सरोज शर्मा ,प्रिंसिपल रविंदर कौर, 11वीं कक्षा के इंचार्ज मनप्रीत कौर , मैम अमनदीप कौर और12वीं कक्षा की इंचार्ज गुरप्रीत कौर सहित विद्यालय के अन्य वरिष्ठ सदस्य भी शामिल हुए।समारोह के दौरान विभिन्न विशेष पुरस्कार घोषित किए गए। मिस चार्मिंग नवनीत कौर, मिस्टर हैंडसम मनमीत सिंह, मिस्टर नोबेल जोधवीर सिंह और मिस नोबेल सहजप्रीत कौर को सम्मानित किया गया। छात्रों ने शिक्षकों और विद्यालय के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और सभी ने मिलकर इस यादगार पल को संजोया।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्रों ने नृत्य, गायन और हास्य प्रस्तुतियों से समय बांध दिया। इस खास अवसर पर केक काटने की रस्म भी निभाई गई, जिससे सभी छात्रों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
चेयरमैन सर ने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में कठिन परिश्रम और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह विदाई समारोह सभी के लिए यादगार बन गया।