Home Religious रविवार पुरानी उलझनों की परेशानी होगी, विरोधी तनाव देंगे, उच्च अधिकारियों की...

रविवार पुरानी उलझनों की परेशानी होगी, विरोधी तनाव देंगे, उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी, घूमने जाएंगे, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति में आमूलचूल परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। अपने काम की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करें। विरोधियों के कारण जॉब में तनाव रहेगा।

वृषभ

आज मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको उसका समाधान मिल सकता है। धैर्यवान होकर कार्य पूर्ण करें। सन्तान को उचित मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। पूरा ध्यान अपने काम पर लगायें।

मिथुन

आज कानूनी मामने के उलझने की आशंका है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन अधिक हो सकता है। अधिकारी आपके विरुद्ध हो सकते हैं। बहुमूल्य वस्तुओं को सम्भालकर रखें। एक साथ अनेक कार्य करने की कोशिश न करें।

कर्क

आज आपकी राय लोगों के लिये काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी रहेगी। मन में नये कार्यों को लेकर उत्साह की भावना में वृद्धि होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिये दिन काफी अच्छा रहेगा। आभूषणों पर धन खर्च कर सकते हैं।

सिंह

आज काम में लापरवाही न करें। कारोबार की स्थिति में सुधार आने की सम्भावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। पुराने झगड़ों को लेकर दोबारा उलझने से बचें। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में सावधानी रखने की आवश्यकता है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। अध्यात्मिक विषयों पर गूढ़ अध्ययन कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। परिवार के सदस्य आपके ऊपर गर्व करेंगे।

तुला

आज दिन संघर्षों से युक्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आयेगी। प्रियजनों की सलाह पर गम्भीरता से विचार करें। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। आलस्य करने से बचें।

वृश्चिक

आज उच्च पद मिल सकता है। इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो दिन सौभाग्यशाली रहेगा। व्यवहार में अहङ्कार का प्रदर्शन न करें। थोड़े ही प्रयासों से आपके काम सफल हो जायेंगे। आपकी दैनिक आय में वृद्धि होगी।

धनु

आज किसी काम को लेकर पारिवारिक सहमति मिल सकती है। जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में कुछ परिवर्तन ला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। माता-पिता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा।

मकर

आज परिजन आपके निर्णयों से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज आप नया कार्य आरम्भ कर सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बिताना पसन्द करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। सन्तान के भविष्य की चिन्ता रहने वाली है।

कुंभ

आज अनुशासित रहें। घर के बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। गले में संक्रमण की समस्या हो सकती है। ऑफिस में काम अधिक न होने के बाद भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पुरानी उलझनों को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे।

मीन

आज घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका उठना-बैठना रहेगा। शान्तिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। समय का सदुपयोग अवश्य करें। मनोरञ्जन के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे।