Home National दिल्ली नतीजे: हारे केजरीवाल व सिसोदिया, आतिशी जीती, पढ़ें व जानें दिल्ली...

दिल्ली नतीजे: हारे केजरीवाल व सिसोदिया, आतिशी जीती, पढ़ें व जानें दिल्ली में किसकी बन रही सरकार

ब्यूरो: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं, जबकि मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। इसी के साथ, कालकाजी सीट से आतिशी ने रमेश बिधूड़ी को हराकर जीत हासिल की है।

मतगणना की शुरुआत से ही बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस के कई बड़े नेता भी पीछे चल रहे हैं, और पार्टी का खाता खुलने की संभावना कम नजर आ रही है। पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

वहीं, केजरीवाल से चुनाव जीतने के बाद प्रवेश वर्मा काउंटिंग सेंटर पहुंच गए हैं। यहां उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रवेश वर्मा जीत के बाद अमित शाह से मिलेंगे।

रूझान

BJP – 48

AAP – 22

CON – 00

OTH – 00