Home Crime फगवाड़ा: पत्रकार व BJP पार्षद ने महिला को बनाया अपनी हवस का...

फगवाड़ा: पत्रकार व BJP पार्षद ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, पति से विवाद सुलझाने की आड़ में, पढ़ें व देखें

बयूरो: पंजाब के फगवाड़ा से बड़ा मामला सामने आया है जहां पति के साथ विवाद सुलझाने के लिए BJP पार्षद और एक बहुत बड़ी हिंदी अख़बार के पत्रकार ने महिला के घर घुसकर रेप का प्रयास किया। इतना ही नहीं ज़बरदस्ती करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी के मुताबिक पत्रकार बताने वाले ने भाजपा पार्षद के साथ मिलकर महिला से रेप की कोशिश की जिसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई और थाने में पुलिस से इंसाफ़ की माग की है। महिला के पति ने भी थाने पहुँच बताया कि उक्त भाजपा पार्षद व पत्रकार ही उसका पत्नी के साथ विवाद सुलझने नहीं दे रहा था।

पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें कल दोपहर पार्षद ने फ़ोन करके एक रेस्टोरेंट में बुलाया और पत्रकार ने अपनी गाड़ी भेजी। महिला को पत्रकार का ड्राईवर, रेस्टोरेंट ले जाने की बजाए फगवाड़ा में एक गैस स्टेशन ले गया। जहां भाजपा पार्षद ने उसके साथ बंद कमरे में छेड़खानी करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पश्चात महिला वहां से भाग निकली और फिर अपने पति को सारी घटना के बारे में बताया। जिन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के पति ने बताया कि अब सुबह से उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। वहीं थाना फगवाड़ा सिटी के प्रभारी अमन नाहर ने बताया कि शिकायत दर्ज हो चुकी है। कारवाई की तैयारी है। वही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं जहां पर वारदात हुई थी।