




विकसित भारत के संकल्प में युवाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी





विकसित भारत के संकल्प में युवाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी
विकसित भारत के संकल्प में शिक्षा को नैतिक जीवन एवं राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए उन्होंने इस दिशा की ओर सफलतापूर्वक बढ़ाने के लिए युवाओं के सशक्त होने की जरूरत पर भी ज़ोर दिया तथा साथ ही देश में शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार के लिए प्राध्यापकों के द्वारा निभाई जाती भूमिका की भी सराहना की. आगे बात करते हुए उन्होंने कन्या महा विद्यालय जैसी राष्ट्रवादी संस्था के द्वारा 1886 के अपने स्थापना काल से लेकर निरंतर देश के विकास के लिए किए जाते अथक प्रयासों की ओर भी सभी का ध्यान केंद्रित किया. गणतंत्र दिवस के इस जश्न के दौरान संगीत विभाग के द्वारा देश के बहादुर सैनिकों तथा शूरवीर योद्धाओं की ओर से दी गई कुर्बानियों के प्रति नमन करते हुए गीतों के साथ माहौल में देश भक्ति का रंग भर गया. यह उल्लेखनीय है कि केएमवी के 2 एनसीसी कैडेट्स का चयन (गणतंत्र दिवस शिविर) 2025 के लिए हुआ है। कैडेट प्रीति सिंह, जो बी.ए. (जेएमसी) 5वें सेमेस्टर की छात्रा हैं, का चयन जालंधर ग्रुप से गार्ड ऑफ ऑनर के लिए गणतंत्र दिवस शिविर 2025 में हुआ है। वहीं, कैडेट तारा, बी.ए. 3rd सेमेस्टर की छात्रा, का चयन गणतंत्र दिवस शिविर साइक्लिंग अभियान के लिए प्रधानमंत्री रैली में हुआ है। मैडम प्रिंसिपल ने एनसीसी विभाग के प्रयासों की सराहना की और इस उपलब्धि को सफलतापूर्वक मनाने के लिए बधाई दी।