







जालंधर में 21 दिसंबर को हुए नगर निगम चुनाव के नतीजे तो उसी दिन सामने आ गए थे लेकिन मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान आज यानी की शनिवार को पहली हाउस मीटिंग के बाद कर दिया गया है। इसके लिए बाकायदा सीएम भगवंत मान ने भी पोस्ट शेयर की है।
जिसमें वनीत धीर को मेयर बनाया गया है, बलबीर बिट्टू (वार्ड-11 से पार्षद करमजीत कौर बिट्टू के पति) को सीनियर डिप्टी मेयर और मलकीत सुभाना को डिप्टी मेयर पद के लिए ऐलाना गया है। गौरतलब है कि रेड क्रॉस भवन में आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों को बस में लाया गया।
उल्लेखनीय है कि गोलमाल न्यूज़ ने 48 घंटे पहले ही इन नामों का खुलासा करते हुए प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था और आज गोलमाल न्यूज़ की इस खबर पर मोहर लग गई है। हमेशा की भांति गोलमाल न्यूज़ राजनीतिक गलियारों की चर्चाओं में कंफर्म खबरें 48 से 96 घंटे पहले ही प्रकाशित कर देता है और आज एक बार फिर गोलमाल न्यूज़ की खबर पर मोहर लगी है।