
















बयूरो : स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक विंग ने 15 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा, आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी रूट मैप में कुछ मार्गों को सामान्य वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जबकि अन्य रास्तों पर दोनों तरफ से सामान्य ट्रैफिक की आवाजाही जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई है कि 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट प्लान का ध्यान रखें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।