मेष राशि धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिये। नजदीकी रिश्तेदार आपसे धन उधार माँग सकते हैं। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं, इसीलिये सोच समझकर कर बातें करें।
वृषभ राशि वालों की समाज में आपकी छवि निखरेगी। नयी योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि रहेगी।
मिथुन राशि आज बोरियत महसूस करेंगे। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज ज्यादा परेशान करेगा। किसी से भी आज कोई वादा न करें, आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा।
कर्क राशि व्यापार में आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। अचल सम्पत्ति की खरीदारी का विचार बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आज नया काम शुरू करने के लिये दिन अच्छा है। पैतृक सम्पत्ति से धन लाभ होगा।
सिंह राशि वाले आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। आप दूसरों की मदद को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे, लेकिन फिर भी कोई काम नहीं रुकेगा। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम न लें।
कन्या राशि कार्यक्षेत्र में लोग आपकी क्षमता को कमतर आंक सकते हैं। मन गलत कार्यों की ओर भागेगा। वाणी पर नियन्त्रण रखना आपके लिये बहुत जरूरी है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। घरेलू वातावरण अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों से न उलझें।
तुला राशि के जातकों की व्यावसायिक गतिविधियों में समस्या होगी। अपनी कार्यशैली में बदलाव न करें। हड्डियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का ज्यादा दबाव रहेगा। घर पर किसी मेहमान के आने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर तनाव में हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि वाले जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से दबाव कम होगा। आज परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
धनु राशिमनोरंजन के साधनों का आनन्द उठायेंगे। आप इच्छाशक्ति के बलबूते काम कर लेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी काफी मेहनत करेंगे। पुराने नुकसान की भरपायी होने के योग बन रहे हैं। जॉब इन्टरव्यू में कामयाबी मिल सकती है।
मकर राशि वालों को किसी काम में अधिक खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर बड़ा जोखिम न लें।
कुंभ राशि आज व्यापार के दृष्टिकोण से कुंभ राशि वालों की स्थिति ठीक नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से दिल की बातें शेयर करेंगे। पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी।
मीन राशि के जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे। नये मित्र बन सकते हैं। व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।