Home International जालंधर: ठगी ‘M.y Travel’ इम्मीग्रेशन एजेंट के मालिक ‘मोहम्मद यासिर’ द्वारा 25...

जालंधर: ठगी ‘M.y Travel’ इम्मीग्रेशन एजेंट के मालिक ‘मोहम्मद यासिर’ द्वारा 25 लाख से अधिक की, किसान संगठन ने पीड़ितों के हक में दफ्तर के बाहर लगाया धरना, पढ़ें व देखें

Davietबयूरो: बस स्टैंड के नजदीक My Travel इम्मीग्रेशन एजेंट के दफ्तर के बाहर किसान संगठनों ने करीब 25 लाख की ठगी का शिकार हुए पीड़ितों के हक के धरना लगा दिया हैं। जानकारी अनुसार पीड़ित परिवार बरनाला का रहने वाला है। पीडितों ने सुखबीर कौर व अमनदीप सिंह का उक्त ट्रेवल एजेंट से कनाडा का विज़िटर वीज़ा लगवाया था जिसके एवज में उनसे करीब 25 लाख से अधिक रूपए ले लिए गए। जिसके बाद उन्हें विदेश जाने के लिए एक वीज़ा दिया गया जोकि जब वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें इम्मीग्रेशन के समय कैंसिल की मोहर लगा कर लौटा दिया गया। तब उन्हें पता लगा कि वीज़ा नकली है। जिसकी शिकायत पश्चात पैसे वापिस करने के लिए समझौता भी हुआ लेकिन फिर एजेंट मुकर गया। ठगी के आरोप जिस ट्रेवल एजेंट मोहम्मद यासिर पर लगे हैं वह शहर में रेस्टॉरेंट व शिक्षण संस्थान चलाने जैसे कारोबार भी करता गई। गौरतलब है कि इससे पहले इनके रेस्टॉरेंट में एक बार ग्राहक बेहोश हो चुके हैं। जिसके विरोध में अब किसान यूनियन बूटा सिंह बुर्ज धरना लगा बैठ गई है व इंसाफ लेकर ही उठेगी।