Home Punjab जालंधर: क्या PPR मार्किट में हुए अवैध कब्जों पर भी जाएगी इम्प्रूवमेंट...

जालंधर: क्या PPR मार्किट में हुए अवैध कब्जों पर भी जाएगी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन संघेड़ा की नजर, करवाएंगे दोषियों पर FIR?, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर के PPR मार्किट में भी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर की जमीन मौजूद है जिस पर ‘शर्मा जी’ ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले गोलमाल न्यूज़ ने प्रमुखता से समाज सेवी अर्जुन त्रेहन की शिकायत पर खबर प्रकाशित की थी, जिसका असर देखने को मिला था, कि उस समय लेटेस्ट किया गया कब्जा खुद ही मालिक द्वारा तुड़वा दिया गया था। लेकिन शिकायत पर अन्य तथ्यों पर कार्यवाही अभी शेष है।

बातचीत करते हुए अर्जुन त्रेहन ने बताया कि शर्मा जी की कुल जमीन, जो इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट से अलॉटेड है, उससे कहीं अधिक कब्जा किया हुआ है। वहीं उनकी रजिस्ट्री भी ट्रस्ट कर्मियों की मिलीभगत से गलत तरीके से करवाई गई है। क्या इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार संघेड़ा इस घोटाले पर भी अपनी नजर डालेंगे व दूध का दूध व पानी का पानी करेंगे। और अगर कोई अनियमित्ता पाई जाति है तो दोषियों पर कार्यवाही करवाएंगे। यह एक बड़ा सवाल है।

उल्लेखनीय है कि शर्मा जी के अनुसार उनके पास रजिस्ट्री मौजूद हैं। लेकिन तब भी उन्होंने खबर लगने पर कुछ कब्जा की गई दीवार का हिस्सा खुद ही लेबर लगा कर तुड़वा दिया था। वहीं चेयरमैन संघेड़ा द्वारा जिस तरह पुराने मामले उजागर कर उसमें घोटाले के चलते FIR दर्ज करवाई जा रही है। चाहे वह लबार्थी हो या ट्रस्ट कर्मी, वैसे ही इस मामले में भी क्या जांच करवा कर पाए जाने दोषियों पर FIR दर्ज करवाई जाएगी।Daviet