जालंधर: कब्जा PPR माल में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जगह पर निजी करिंदे द्वारा सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से, मुकदर्शक बने चेयरमैन, पढ़ें व देखें

    – एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने विजिलेंस सहित सीएम को सरकार को लग रहे करोड़ों के चूने की जांच हेतु भेजी शिकायत

    बयूरो: जालंधर के PPR माल में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जगह पर अवैध रूप से निजी करिंदे द्वारा सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से कब्जा करने का मामला सामने आया है। इस संबंधित एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने विजिलेंस व सीएम भगवंत मान को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। इस बारे जानकारी देते हुए अर्जुन त्रेहन (एडवोकेट) ने बताया कि PPR माल की एंट्री पर ठेके के नजदीक इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जगह पर अवैध रूप से एक निजी करिंदा यश पाल शर्मा निवासी ग्रीन एवेन्यू द्वारा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के सरकारी कर्मियों की मिलीभगत से कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह जगह करीब 10 मरले है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ से उपर है। जबकि निजी फायदे के लिए उक्त शख्स ट्रस्ट की जगह पर कब्जा कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि करीब 3-4 माह पूर्व ट्रस्ट कर्मी उक्त हो रहे कब्जे पर कार्यवाही करने पहुंचे थे लेकिन न जाने उसके पश्चात ऐसी क्या सेटिंग हुई कि इसके बाद कब्जा करने वाले ने कंस्ट्रक्शन तेज कर दी और इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन सहित अन्य कर्मी मुकदर्शक बन कर बैठ गए हैँ। जबकि उनके पास न तो संबंधित रजिस्ट्री है और न ही किसी प्रकार की कोई लीज़ डीड। इस बारे जब गोलमाल न्यूज़ के प्रतिनिधि ने खबर लिखे जाने से करीब 4-5 दिन पहले यश पाल शर्मा से सम्पर्क कर पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ समय मांगा तो खबर प्रकाशित करने के लिए देरी की गई लेकिन जब उनसे रविवार यानी करीब 4-5 दिन पश्चात सम्पर्क हुआ तो उनका कहना था कि जब सरकार उनसे पूछेगी तो उन्हें जवाब देंगे। ऐसे में गोलमाल न्यूज़ नैतिकता के आधार पर खबर प्रकाशित कर रहा है। अब देखना होगा कि उक्त इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन पर हो रहा निर्माण पर ट्रस्ट चेयरमैन या कर्मी कब कुम्भकरणी नींद से जागते हैं और उचित कदम उठा जांचते हैं कि कब्जा वैध है या अवैध।