
बयूरो: जालंधर लेडीज जिमखाना क्लब विवाद गर्माता जा रहा है। आखिरकार FIR दर्ज हो गई है। गोलमाल न्यूज़ की खबर पर मोहर लग गई है। FIR की कॉपी भी सामने आ गई है, जिसमे बाकायदा घोटाले अधीन सभी रसीदों की जानकारी मुहैया करवाई गई है। गौरतलब है कि क्लब सदस्याओं का पैसा बड़ी बड़ी जगह तो मिसयूज किया ही गया वहीं छोटी सी जगह “पठान” फिल्म के बहाने भी गबन किया गया। थाना-4 में FIR-25 अधीन धारा 408, 420 तथा 120-बी दर्ज होते ही क्लब की चुनी हुई सचिव सुरुचि कक्क्ड़ व कैशियर संगीता महेंदरू (GEM HOUSE) ने फोन बंद कर दिया है। और मालूम चला है कि अंडरफ्राउंड हो गई है। क्यूंकि FIR दर्ज पश्चात अब बारी रिकवरी की है। वहीं इस सब के बीच एक नया मोड़ इस मामले में आया है, जिसमे कुछ क्लब सदस्याओं व पदाधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस मामले की किंगपिन प्रीती बाजवा है, जोकि ऑफिसर वाइफ है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले एक मीटिंग हुई थी जिसमें सेटलमेंट बारे चर्चा हुई थी, लेकिन उक्त मैडम बाजवा ने ओवर कॉन्फिडेन्स में साफ इंकार कर दिया। ऐसे में अगर सुरुचि कक्क्ड़ व संगीता महेंदरू जोकि दोनो शहर के रसूखदार परिवारों से संबंधित है, की धरपकड़ होती है, तो वह उनका नाम पूछताछ में ले सकती है। हालांकि इसकी गोलमाल न्यूज़ अधिकारिक पुष्टि नहीं करता। लेकिन इस मामले में लेडीज जिमखाना सदस्याओं में अंदर खाते प्रीती बाजवा के खिलाफ गुस्सा उभरने लगा है, कि मलाई वह खा गई और लड़ाई सारी बाकियों के सिर डाल दी गई। गौरतलब है कि प्रीती बाजवा घपले के समय (टेन्योर) क्लब की कार्यकारिणी में पदाधिकारी थीं। अब आने वाला समय बताएगा कि मामला किस मोड़ पर पहुंचेगा लेकिन रसूखदारों की पत्नियों ने गुल अच्छा खिलाया है।