

बयूरो: प्रख्यात इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक मार्किट फगवाड़ा गेट मार्किट में सोमवार दोपहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब पार्किंग को लेकर गुप्ता ईलक्ट्रिकल के राज कुमार गुप्ता व उनके बेटों राहुल व अंकुश का ठीक सामने स्तिथ अमन इलेक्ट्रिकल के हरसिमरनजीत सिंह के साथ विवाद हो गया। जिसकी एक CCTV भी सामने आई जिसमे दोनो पक्ष हाथापाई करते दिखाई भी दिए व मौके पर सिख युवक की पगड़ी भी उतरी प्रत्यक्षदर्शियों ने देखी।

